Breaking News

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक उपकरण।

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक उपकरण।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एटा रोड स्थित ग्राम गनेशपुर के प्रेमजी पैलेस में शनिवार को एक विशाल दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय हरिओम गुप्ता (लक्ष्मी ट्रैक्टर एजेंसी) की पुण्य स्मृति में लगाए गए इस शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग और ‘आसरा केंद्र कासगंज’ की पहल पर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण बांटे गए।

शिविर के दौरान कुल 189 जरूरतमंद दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जरूरत के मुताबिक कुल 857 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने के बाद सभी लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक बनाना था।

इस शिविर में व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड (कान की मशीन) और बैसाखी जैसे तमाम जरूरी उपकरण निशुल्क वितरित किए गए। आयोजक मंडल की ओर से चंद्रकांत गुप्ता (लेखाधिकारी, एलिम्को), लक्ष्मी गुप्ता, रोहित गुप्ता (मैसी ट्रैक्टर एजेंसी), तन्मय गुप्ता और शिवरतन गुप्ता ने पूरी व्यवस्था संभाली।

डॉ. रानी यादव ने बताया कि शिविर में कुल 189 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें उपकरण दिए गए। वहीं, ऑटो ऑडियोलॉजिस्ट श्रीकांत ने कहा कि ऐसे कल्याणकारी आयोजन समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबके को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राजेश गुप्ता (भट्टे वाले), सुरेश चंद आर्य, अनिल गुप्ता, ऋषिपाल सिंह, महेश गुप्ता समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश कुमार सिंह पटियाली से हटाए गए।

कासगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नजूल भूमि पर बुलडोजर चलवाना एसडीएम को पड़ा भारी, आतिश …