Breaking News

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: जरीफनगर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा, भारी मात्रा में चोरी की बाइकें और पार्ट्स बरामद।

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: जरीफनगर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा, भारी मात्रा में चोरी की बाइकें और पार्ट्स बरामद।

जरीफनगर (बदायूँ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के भीतर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जरीफनगर थाना पुलिस ने एक शातिर ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दहगवाँ चौराहे के पास घेराबंदी की और ग्राम करियावैन निवासी अरुण पुत्र फूल सिंह व संजीव पुत्र मथुरी को उस समय दबोच लिया जब वे चोरी की मोटरसाइकिलों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।

पुलिस की इस छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं जिनमें दो स्प्लेंडर प्लस, एक प्लेटिना और एक सीडी डाउन शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने इनके पास से मोटरसाइकिलों के पार्ट्स का भारी जखीरा भी बरामद किया है जिसमें कटा हुआ इंजन, टंकियां, साइलेंसर, चेचिस, पहिए, शौकर और वायरिंग जैसे दर्जनों पुर्जे शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह गिरोह न केवल बाइक चोरी करता था बल्कि उन्हें काटकर उनके पार्ट्स को अलग-अलग बेचने का अवैध धंधा भी बड़े स्तर पर कर रहा था।

पकड़े गए अभियुक्तों में से संजीव का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या व अपहरण जैसे गंभीर मामलों में भी संलिप्त रहा है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उन्हें जिला कारागार बदायूँ भेज दिया गया है। क्षेत्रीय पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की भी तलाश कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!