Breaking News

भीषण सड़क हादसा: बिसौली में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा।

भीषण सड़क हादसा: बिसौली में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा।

बिसौली (बदायूँ)। जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला काली बगिया निवासी अनस पुत्र लईक जो कि पशु व्यापार का कार्य करता था, शनिवार को अपने काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज गति की पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनस की मौके पर ही सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को अपने कब्जे में लिया।

अनस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य स्रोतों की मदद ली जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!