Breaking News

बिसौली में ‘उमंग कार्यक्रम’ के तहत न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

बिसौली में ‘उमंग कार्यक्रम’ के तहत न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

आई एम खान 

बिसौली: विकासखंड बिसौली की प्रत्येक न्याय पंचायत में ‘उमंग कार्यक्रम 2026’ के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने स्वयं न्याय पंचायत फतेहपुर, वीरमपुर और करनपुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उमंग कार्यक्रम ग्रामीण अंचल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त मंच है, जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी छात्र आगे चलकर ब्लॉक और जनपद स्तर पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एआरपी मचिन मिश्रा, रानी, सौरभ पाठक और मंजीत सिंह ने खजुरिया, नागपुर नूरपुर, करनपुर, सरेरा समेत विभिन्न न्याय पंचायतों के केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के अंत में सफल एवं विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया तथा आगामी विकासखंड व जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पूरी मेहनत से तैयारी करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की शुरुआत।

कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने …