Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित खीरी का युवक शाहजहांपुर में गिरफ्तार।

नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित खीरी का युवक शाहजहांपुर में गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे करीब 18 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गत 10 जुलाई को 14 वर्षीय किशोरी के घर से कंप्यूटर सीखने जाने के बाद वापस नहीं लौटने की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 जुलाई को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था।

किशोरी के न्यायालय में दिए गए बयानों और विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) की बढ़ोतरी की गई। जांच के दौरान जनपद खीरी के थाना मैलानी अंतर्गत हजरतपुर निवासी रमेश दिवाकर के पुत्र विशाल का नाम इस मामले में प्रकाश में आया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:10 बजे आवास विकास कॉलोनी के मोड़ के पास से आरोपी विशाल को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में चौक कोतवाली थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुशांत रावत और कांस्टेबल अभयवीर सोम शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का दिया भरोसा।

मंडलायुक्त ने बदायूँ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, स्थिति नियंत्रण में होने का …