Breaking News

सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, दिए गए दीर्घायु जीवन के संकल्प।

सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, दिए गए दीर्घायु जीवन के संकल्प।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री और सहावर नगर पंचायत की अध्यक्ष नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा बेहद उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पटियाली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पटियाली, दरियावगंज, भरगैन तथा गंगा पार तराई क्षेत्र के विभिन्न गांवों में समर्थकों ने जगह-जगह केक काटकर नाशी खान के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन के जश्न के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने तथा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

सहावर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स और तमाम आयोजनों के जरिए भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिलती रहीं। गंजडुंडवारा सब्जी मंडी में मोहम्मद रफीक उर्फ पप्पी, बहरोजपुर छितारा में प्रधान अलीमुद्दीन, धर्मपुर में भाई सिंह कश्यप, दरियावगंज में विजय सिंह यादव और कादरगंज में अफजल हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर केक काटकर यह विशेष दिन मनाया गया।

इन सभी आयोजनों में स्थानीय सपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की शुरुआत।

कचहरी उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर का हुआ उद्घाटन, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने …