Breaking News

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती।

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। करवाचौथ पर पत्नी की याद आने से भावुक हुए एक युवक के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

थाना किला क्षेत्र के चाहबाई मोहल्ला निवासी सूरज कश्यप (30) पुत्र पन्नीलाल कश्यप कैटरिंग का काम करता है। सूरज के मुताबिक, करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बताया गया कि करवाचौथ के अवसर पर उसे पत्नी की याद आ रही थी। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल सूरज अस्पताल में भर्ती है। जहरीला पदार्थ खाने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

बाइट : सूरज कश्यप

Spread the love

Check Also

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  …