Breaking News

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर सामूहिक रूप से करवामाता की कथा सुनी और पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी को पानी पिलाकर और उपहार देकर पर्व को यादगार बनाया।

राधिका अग्रवाल ने कहा कि उनके लिए करवाचौथ केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि आपसी समानता, प्रेम और विश्वास का उत्सव है। उन्होंने बताया कि इस बार भी उन्होंने व्रत रखकर एक-दूसरे की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर श्याम अग्रवाल एवं राधिका अग्रवाल ने नगरवासियों को करवाचौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में प्रेम, खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहने की कामना की।

Spread the love

Check Also

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित।

मोबाइल बरामदगी में बरेली प्रदेश में अव्वल, एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर सम्मानित। संवाददाता, मोहम्मद …