Breaking News

शुभम अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

शुभम अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में सुहागिनों का पवित्र पर्व करवाचौथ परंपरागत उल्लास, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में करवाचौथ एक ऐसा खूबसूरत अवसर है, जो रोजमर्रा की उलझनों से दूर होकर पति-पत्नी को एक-दूसरे के करीब आने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी इस व्रत को लेकर उत्साह और एक-दूसरे के प्रति प्रेम व फिक्र वैसी ही बनी हुई है, जैसी शादी के पहले साल थी।

इस अवसर पर शुभम अग्रवाल एवं प्रिया अग्रवाल ने नगरवासियों को करवाचौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुखी दांपत्य जीवन और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Check Also

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती।

करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती। संवाददाता, …