Breaking News

उसहैत: स्कूल में छात्राओं की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप, अभिभावकों का हंगामा।

स्कूल में छात्राओं की बोतल में पेशाब मिलाने का आरोप, अभिभावकों का हंगामा।

उसहैत, बदायूं। बदायूं जनपद के कस्बा उसैहत स्थित एक हायर सेकंडरी स्कूल में छात्राओं की पानी की बोतलों में पेशाब मिलाए जाने की घटना सामने आने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। मामला तब उजागर हुआ जब जूनियर कक्षा की छात्राओं ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। शिकायत मिलते ही छात्राओं के अभिभावक और करणी सेना के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और आरोपी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे, जिसके चलते स्कूल परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने बुलाया। थाने में छात्राओं के परिजनों और संगठन के सदस्यों ने लिखित तहरीर दी। अभिभावकों का कहना है कि संबंधित छात्रों की शिकायत पहले भी प्रबंधन से की गई थी, लेकिन कोई कदम न उठाए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

इधर स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बड़ी संख्या में लोग अचानक स्कूल में घुस आए और स्टाफ व छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रबंधन का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि तथ्यों का सही खुलासा हो सके।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि विभागीय स्तर पर भी जांच आगे बढ़ाई जा सके। उधर, इस घटना ने बच्चों में बढ़ती अनुशासनहीनता और स्कूलों में उनके व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन पर अभिभावकों और शिक्षा संस्थानों दोनों को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है।

बाइट – शिव गुप्ता पीड़ित छात्रा के पिता एवं करणी सेना के पदाधिकारी 

बाइट – विनोद गुप्ता प्रबंधक चमेली देवी हायर सेकेण्डरी स्कूल उसैहत

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!