Breaking News

उन्नाव: रागिनी अवस्थी को स्वर्ण पदक जीतने पर विमल द्विवेदी ने किया सम्मानित।

रागिनी अवस्थी को स्वर्ण पदक जीतने पर विमल द्विवेदी ने किया सम्मानित।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। खजुरिहा बाग कल्याणी निवासी रागिनी अवस्थी को राष्ट्रीय स्तर की भारत तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक एवं भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रागिनी को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विमल द्विवेदी ने बताया कि उन्नाव जिले की बेटी रागिनी अवस्थी ने हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की भारत तोलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि रागिनी ने कड़े मुकाबले में देशभर से आए खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी शक्ति, तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय दिया है।

उन्होंने कहा कि रागिनी की यह सफलता न केवल उन्नाव जनपद बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने रागिनी के कोच अजीत को भी दिया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में रागिनी ने यह मुकाम हासिल किया।

विमल द्विवेदी ने कहा,

“हम पूरे गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं। रागिनी ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकती हैं। मैं रागिनी, उनके परिवार और उनके कोच को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।”

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रागिनी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!