Breaking News

कासगंज: हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स में अशोभनीय नृत्य का वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल।

कासगंज: हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स में अशोभनीय नृत्य का वीडियो वायरल, आयोजकों पर उठे सवाल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र में हजरत रमजान शाह बाबा के उर्स के दौरान मर्यादाओं को ताक पर रखे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। उर्स कार्यक्रम में कुछ महिलाओं द्वारा अशोभनीय नृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद युवक नृत्य कर रही महिलाओं पर रुपये उड़ाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी तरह की कार्रवाई करते दिखाई नहीं दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उर्स जैसे पवित्र और धार्मिक आयोजन में इस प्रकार की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली हैं। आयोजकों पर आरोप है कि उन्होंने उर्स की गरिमा को बनाए रखने के बजाय ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्स का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक होता है, लेकिन इस तरह के कृत्य समाज में गलत संदेश देते हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोग पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाए और यदि किसी भी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

उर्स जैसे धार्मिक आयोजनों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना आयोजकों और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है, ताकि आस्था और परंपराओं का सम्मान बना रहे।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!