Breaking News

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार।

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट – सनोज कुमार, संवाददाता

उन्नाव। उन्नाव पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना असोहा पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले अन्तरजनपदीय गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को थाना असोहा में मोबाइल छीने जाने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी व सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाते हुए 24 अक्टूबर को चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते

1. अभिनन्दन उर्फ गुंजन उर्फ मार्को उर्फ अभय, पुत्र शिवमोहन, निवासी ग्राम मोहनखेड़ा सगौली, थाना मौराँवा, जनपद उन्नाव।

2. दिव्यांश रावत उर्फ डब्बू, पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम फत्तेखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ।

3. सारिक खान, पुत्र संजय खान, निवासी ग्राम फत्तेखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ।

4. सैफ अली, पुत्र उस्मान अली, निवासी ग्राम फत्तेखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 07 मोबाइल फोन (Vivo, Samsung, Realme, Tecno, Nokia, Oppo कंपनियों के) तथा ₹4000 नकद बरामद किए हैं।

आपराधिक इतिहास

जांच में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से तीन के विरुद्ध लखनऊ व उन्नाव के विभिन्न थानों में चोरी, झपटमारी, लूट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस टीम का योगदान

गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना असोहा पुलिस, एसओजी टीम तथा सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से की गई। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!