Breaking News

हसीब खान ने उतरोला में किया जुमा की नमाज और दीपावली की बधाई, बढ़ रही लोकप्रियता।

हसीब खान ने उतरोला में किया जुमा की नमाज और दीपावली की बधाई, बढ़ रही लोकप्रियता।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। उतरोला विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने शुक्रवार को गौसिया मस्जिद में जुमा की नमाज अदा की और नमाज के बाद इलाके के सभी नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें जुमा की मुबारकबाद दी।

दीपावली के अवसर पर हसीब खान का हजारों हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया और उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर हसीब खान ने सभी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का धन्यवाद करते हुए त्योहारी शुभकामनाएँ दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह के उत्सव और स्वागत से हसीब खान की लोकप्रियता सभी वर्गों में दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, विशेष रूप से युवा वर्ग में उनसे मिलने का उत्साह देखा जा सकता है।

हसीब खान ने कहा कि “सभी भाई-बहनों के सहयोग और स्नेह से ही हमारी कोशिशें सफल हो रही हैं। हम इसी प्रकार सामाजिक और सामुदायिक भाईचारे के लिए काम करते रहेंगे।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!