Breaking News

उन्नाव: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी गंगाघाट नगरपालिका और पुलिस प्रशासन।

उन्नाव: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी गंगाघाट नगरपालिका और पुलिस प्रशासन।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को सफल बनाने के लिए गंगाघाट क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी रफ्तार से चलती रहीं। नगरपालिका गंगाघाट और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने घाटों की सफाई, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।

गंगा तट पर बने घाटों पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करती नजर आईं।

नगरपालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई, भूमि समतलीकरण और कचरा हटाने के साथ-साथ घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराई गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइटिंग, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई।

बिजली विभाग और नगर पालिका के कर्मचारियों ने मिलकर घाटों पर प्रकाश व्यवस्था को सुनिश्चित किया ताकि श्रद्धालुओं को अंधेरे में कोई असुविधा न हो।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगाघाट कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्षा कौमुदी पांडे, अध्यक्षा प्रतिनिधि संदीप पांडे और अधिशासी अधिकारी अपनी टीम के साथ घाटों पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस वर्ष घाटों पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालुओं ने आस्था और आनंद के संग छठ महापर्व को मनाया। छठ पूजा के अवसर पर गंगाघाट का संपूर्ण क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!