Breaking News

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की अनूठी पहल, कांवड़ियों को बांटे तुलसी के पौधे।

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की अनूठी पहल, कांवड़ियों को बांटे तुलसी के पौधे।

बदायूं: पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के अनूठे उद्देश्य के साथ आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था द्वारा कांवड़ियों को तुलसी के पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया गया और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की डायरेक्टर रिदा खान और एडवोकेट लायबा तनवीर खान ने उपस्थित लोगों को पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि यदि हम सम्मान के साथ समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दें, तो हमारी यह छोटी-सी पहल भी एक बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकती है। उन्होंने हर व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने की अपील की।

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट का यह प्रयास समाज में जनसेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण—तीनों को एक साथ जोड़ने की दिशा में एक बेहद सकारात्मक कदम है। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने सभी से आह्वान किया कि आइए, पौधा लगाएं, प्रकृति बचाएं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई …