Breaking News

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

गंजडुंडवारा में झुका बिजली का पोल बना खतरा, सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने उठाई समाधान की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जनपद के गंजडुंडवारा नगर स्थित मोहल्ला इमामबख्श में एक जर्जर और खतरनाक तरीके से झुका हुआ बिजली का पोल स्थानीय नागरिकों के लिए बड़े हादसे का सबब बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने विद्युत विभाग से इसे तत्काल ठीक करने या बदलने की पुरजोर मांग की है।

अब्दुल हफीज गांधी ने मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इमामबख्श मोहल्ले में यह बिजली का पोल काफी समय से एक तरफ झुक चुका है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और छोटे-छोटे स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में यह पोल कभी भी ढह सकता है, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना या दुर्घटना के होने की पूरी आशंका बनी हुई है। उन्होंने विद्युत विभाग से जनहित और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए तुरंत मौके पर तकनीकी टीम भेजने की अपील की है।

इसके साथ ही, सपा प्रवक्ता ने गंजडुंडवारा क्षेत्र की समग्र विद्युत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने मांग की कि विभाग केवल इसी एक जर्जर पोल तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराए। क्षेत्र में मौजूद अन्य सभी जर्जर, क्षतिग्रस्त पोलों और लटकते ढीले तारों को चिन्हित कर समय रहते दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी भी संभावित बड़े हादसे को वक्त रहते टाला जा सके।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी दुर्घटना के होने के बाद महज कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बजाय, समय रहते समस्याओं का प्रभावी समाधान करना विद्युत विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Spread the love

Check Also

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की अनूठी पहल, कांवड़ियों को बांटे तुलसी के पौधे।

आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की अनूठी पहल, कांवड़ियों को बांटे तुलसी के पौधे। बदायूं: …