Breaking News

उघैती: तालाब में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

तालाब में मिला लापता युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

उघैती, (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र के खितौरा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित तालाब में तैरता हुआ मिला। शव की पहचान गांव निवासी संजय (24 वर्ष) पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी खोजबीन परिजन लगातार कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

दोपहर के समय ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन विलाप करने लगे।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, चाहे वह हादसा हो, आत्महत्या हो या किसी प्रकार की साजिश।

इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा है। परिजन बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके बेटे के साथ क्या हुआ। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और हर एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है।

फाइल फोटो 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …