Breaking News

पुलवामा शहीद अजीत कुमार आजाद को श्रद्धांजलि, स्मारक स्थल पर किया गया नमन।

पुलवामा शहीद अजीत कुमार आजाद को श्रद्धांजलि, स्मारक स्थल पर किया गया नमन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

उन्नाव। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जनपद उन्नाव के वीर सपूत शहीद अजीत कुमार आजाद की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता विमल द्विवेदी ने स्मारक स्थल पर पहुंचकर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विमल द्विवेदी ने कहा कि शहीद अजीत कुमार आजाद सहित पुलवामा हमले में बलिदान देने वाले 40 वीर जवान पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी वीर सपूत देश के 140 करोड़ नागरिकों के परिवार का हिस्सा हैं और उनके परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को शहीदों के परिवारों से किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि शहीद अजीत कुमार आजाद एवं जनपद के अन्य शहीदों की स्मृति में भव्य स्मारक और प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए। साथ ही भूमिहीन परिवारों को भूमि के पट्टे प्रदान कर उन्हें स्थायी सहयोग दिया जाए।

इस अवसर पर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, धर्मेंद्र शुक्ल, राकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!