Breaking News

बदायूं: नियमों को दरकिनार कर CHC आसफपुर में MOIC की तैनाती? उठे गंभीर सवाल।

जनहित या नियमों की अनदेखी? CHC आसफपुर की नियुक्ति पर उठे बड़े सवाल। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसफपुर में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक (MOIC) की हालिया तैनाती को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश (पत्रांक: 4233) के तहत डॉ. पंकज शर्मा को सीएचसी आसफपुर में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा और सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह तैनाती विभागीय गाइडलाइंस, विशेषकर LSAS/CEmOC नामांकन और शासन द्वारा निर्धारित योग्यता एवं प्रशिक्षण संबंधी नियमों के विपरीत बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक पद के लिए निर्धारित अनिवार्य प्रशिक्षण, अनुभव और वरिष्ठता जैसे मानकों का पालन किया जाना आवश्यक है, ऐसे में इस नियुक्ति की प्रक्रिया पर पारदर्शिता को लेकर प्रश्न उठ रहे हैं।

इस मामले में यह भी चर्चा में है कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. पंकज शर्मा की कार्यशैली और तैनाती को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद उन्हें पुनः सीएचसी आसफपुर का प्रभार सौंपे जाने से लोगों में असंतोष देखा जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस तैनाती की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियुक्तियों में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाना आवश्यक है।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …