Breaking News

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, सैकड़ों वाहन चालकों के काटे चालान।

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, सैकड़ों वाहन चालकों के काटे चालान।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे संवाददाता मुबारक अली की रिपोर्ट

शाहजहांपुर। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत, शाहजहांपुर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने लोगों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह ने किया, जबकि प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने एनटीआई स्कूल लोधीपुर में आईटीआई प्रशिक्षुओं और डायट ददरौल में डीएलएड प्रशिक्षुओं को ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

सीओ ट्रैफिक संजय कुमार सिंह ने कहा कि — “आप सभी इस समाज के भावी निर्माता हैं, इसलिए यह आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आप स्वयं यातायात के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”

वहीं एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि — “यातायात जागरूकता एक सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि प्रशिक्षु इस अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएंगे।”

कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सड़कों पर निकलकर वाहनों पर जागरूकता स्टीकर भी लगाए।

इसके साथ ही संयुक्त टीम ने प्रवर्तन अभियान चलाकर लगभग 300 वाहनों के चालान किए जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने लोगों से अपील की कि — “सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करें, और दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता कर ‘राहवीर’ बनें। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।”

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!