Breaking News

शीतलहर से बचाव के लिए अधिकारियों ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल।

शीतलहर से बचाव के लिए अधिकारियों ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में पड़ रही शीतलहर के मद्देनज़र जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने स्वयं उपस्थित रहकर निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए। अधिकारियों ने लोगों से शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील भी की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग और सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं मानव सेवा से जुड़े कार्य लगातार किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बॉथम के साथ सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, रेहान मिर्जा, विवेक सहगल, ज्ञान चंद्र, भारत विकास एवं आदित्य वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!