Breaking News

सैयदराजा में 24 सितंबर से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता।

सैयदराजा में 24 सितंबर से शुरू होगी तीन दिवसीय प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ चन्दौली 

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में 24 से 26 सितंबर तक 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के आयोजक अनिल कुमार सिंह तथा संयोजक दिनेश सिंह (स.शि.नि. वाराणसी मंडल) ने संयुक्त रूप से दी।

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन समारोह 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे होगा, जिसका शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एवं अपर न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार राय और डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य आर.पी. शर्मा उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह 26 सितंबर (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार उर्फ बाढू जायसवाल होंगे।

इस प्रतियोगिता के सह-संयोजक देवेन्द्र कुमार सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक, चंदौली) रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!