Breaking News

विशेष पुनरीक्षण के तहत मतदाता प्रपत्र भरने का कार्य तेज, डीएम ने सभी से सहयोग की अपील।

विशेष पुनरीक्षण के तहत मतदाता प्रपत्र भरने का कार्य तेज, डीएम ने सभी से सहयोग की अपील।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और पारदर्शी बनाने का कार्य तेजी से जारी है। जिलेभर में बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, वहीं मतदाता भी उत्साहपूर्वक अपने बीएलओ से मिलकर गणना प्रपत्र भरने और उन्हें डिजिटाइजेशन के लिए उपलब्ध कराने में सहयोग दे रहे हैं। बीएलओ द्वारा घर-घर पहुंचकर प्रपत्र वितरण, संग्रहण और फीडिंग का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्र भरवाने के दौरान प्रत्येक जानकारी की सावधानीपूर्वक जांच करें और मतदाताओं को आवश्यक विवरण सही ढंग से समझाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और पहली बार पात्र बने युवा वोटरों को विशेष रूप से सहायता प्रदान की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि फॉर्म की फीडिंग और डिजिटाइजेशन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, क्योंकि SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता व शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई अपात्र नाम शामिल न रहे। उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कार्य निष्पादित कर जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन और त्रुटिरहित तैयार किया जाए।

तारीन बहादुरगंज क्षेत्र में बीएलओ आदित्य कुमार का कार्य विशेष रूप से चर्चा में है। आदित्य घर-घर जाकर मतगणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और बड़े सहज व सम्मानजनक व्यवहार के साथ लोगों को फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया समझा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आदित्य हर परिवार को समय देकर सहयोग कर रहे हैं, जिसके कारण उनके कार्य की पूरे इलाके में सराहना हो रही है और लोग मतदाता सूची पुनरीक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!