Breaking News

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को सदर तहसील सभागार में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने की।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दो मामलों में जांच के लिए टीम भेजी गई, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का समाधान सर्वोपरि है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर कार्य करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित रूप से गुणवत्ता जांच की जाए। गरीब और पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि किसी भी लेखपाल या कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाई. के. राय, उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा, पीडी डीआरडीए बी. बी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र मौर्य, जिला पंचायती राज अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!