Breaking News

मानव श्रृंखला से जगमगाया दीपक, रंगोली सजाकर विद्यार्थियों ने दिया दीपोत्सव का संदेश।

मानव श्रृंखला से जगमगाया दीपक, रंगोली सजाकर विद्यार्थियों ने दिया दीपोत्सव का संदेश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

गंजडुंडवारा, कासगंज। दीपावली के पर्व पर खुशियों, उमंग और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए ब्लॉक क्षेत्र के गांव बमनपुरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनूठा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से दीपक की आकर्षक आकृति बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उत्सव में चार चांद लगा दिए। वहीं छात्राओं ने विद्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मानव श्रृंखला और गीतों के सुंदर तालमेल ने दीपक की मनमोहक आकृति को और भी आकर्षक बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक संतोष राठौर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग, अनुशासन और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रेम, एकता, भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। बच्चों की इस अनूठी पहल ने दीपोत्सव के उल्लास को यादगार बना दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

हुड़दंगियों को सीओ पटियाली अमित कुमार की सख्त चेतावनी, त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

गंजडुंडवारा में पुलिस का मेगा अलर्ट, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी। संवाददाता, वसीम कुरैशी  गंजडुंडवारा …