Breaking News

चहनियां टाण्डाकलां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पथ-संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

चहनियां टाण्डाकलां में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पथ-संचलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चन्दौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विकास खंड चहनियां के टाण्डाकलां में सोमवार को भव्य पथ-संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख श्री अरूण जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

पथ-संचलन शाम 3 बजे रामशाला से प्रारंभ होकर पूरे बाजार क्षेत्र से होकर पुनः रामशाला पहुँचा। स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ भगवा पताका फहराते हुए भारत माता का जय-घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। स्थानीय ग्रामवासी स्वयंसेवकों के इस उत्साह और राष्ट्रभक्ति को देखकर उन पर पुष्पवर्षा कर रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान जुगनू मिश्र, विवेक जायसवाल (शिक्षक), ब्लॉक प्रमुख श्री अरूण जायसवाल, सूर्यमुनि तिवारी, आशीष रघुवंशी, चन्दन जायसवाल, खंड संचालन शिवपूजन, नगर कार्यवाह अंकित, खंड कार्यवाहक सुमन, सह खंड कार्यवाहक विवेक जायसवाल, रोहित, अमित पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वयंसेवकों ने पथ-संचलन के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना का संदेश दिया, बल्कि यह भी दिखाया कि समाज में युवाओं को राष्ट्रभक्ति और सामूहिक सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी, अनुशासन और सामाजिक चेतना बढ़ाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम का समापन रामशाला में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!