Breaking News

भक्तों की आस्था और पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा – विमल द्विवेदी।

भक्तों की आस्था और पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा – विमल द्विवेदी।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। नगर के प्रमुख मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और नवरात्रि पर्व की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए “नर सेवा-नारायण सेवा समिति” उन्नाव ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व संस्था के संस्थापक और हिंदूवादी भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने किया।

उन्होंने बताया कि कल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, जिसे पूरे देश में हिंदू समाज बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर के बड़े हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों और उनसे जुड़े मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ू लगाकर चूना डाला गया और स्थानीय दुकानदारों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

दुर्गा मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए कूड़ा प्वाइंट और उसी मार्ग पर शराब व नॉनवेज बेचने वालों की मौजूदगी पर विमल द्विवेदी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ निर्देश दिए हैं कि मंदिरों के आसपास मांस-मदिरा की दुकानें नहीं होनी चाहिए, ऐसे में जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से इन दुकानों और कूड़ा प्वाइंट को हटाना चाहिए।

विमल द्विवेदी ने स्पष्ट कहा कि लाखों भक्तों की आस्था और धार्मिक पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और खिलवाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, सह संयोजक राकेश राजपूत, ए.के. दीक्षित, आर.के. मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, सुनील भदौरिया, परिमल मिश्रा, मुकेश दीक्षित, सुजीत सिंह, धर्मेंद्र शुक्ला, सुजीत राघवेंद्र पांडेय, आलोक शुक्ला सहित दर्जनों भक्तों ने श्रमदान किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!