Breaking News

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। आज दिनांक 21 सितम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने किया।

बाइक रैली पुलिस कार्यालय बलरामपुर से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट मोड़, वीर विनय, अम्बेडकर तिहारा, मेजर चौराहा, चौक, संतोषी मां तिराहे होते हुए पुलिस लाइन बलरामपुर में पहुँचकर सम्पन्न हुई।

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिला पुलिस द्वारा आयोजित इस बाइक रैली का मकसद समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार करना तथा जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाना है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिवनारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतिश्री सहित जनपद के सभी थानों की महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

👉 यह रैली महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देने के साथ-साथ समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास साबित हुई।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …