Breaking News

कक्षा में छात्र की बेरहमी से पिटाई, टूटी कंधे की हड्डी।

कक्षा में छात्र की बेरहमी से पिटाई, टूटी कंधे की हड्डी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के नदरई गेट स्थित जेपी पब्लिक एकेडमी स्कूल में बड़ा मामला सामने आया है। कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले छात्र रिषभ को उसके सहपाठी ने बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट में छात्र रिषभ का कंधा टूट गया।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने गंभीर घटना को छुपाने की कोशिश की। परिजनों को तुरंत जानकारी देने के बजाय घायल छात्र की पट्टी कराकर मामले को दबा दिया गया।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्र के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उसकी मां इसी विद्यालय में अध्यापिका है। यही कारण है कि स्कूल प्रशासन भी दबाव में आकर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने भी स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि जेपी पब्लिक एकेडमी इससे पहले भी कई बार विवादों में रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

बाइट- वीरेश, पीड़ित छात्र का पिता।

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …