Breaking News

बलरामपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल।

बलरामपुर में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। उतरौला तहसील के सामने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत उतरौला सरकारी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया।

यह हादसा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्र का है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर व्यवस्था संभाली और दोनों ट्रकों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!