Breaking News

बिजली चोरी पर सख्ती, सहसवान में विद्युत बॉक्स पर लगाए गए ताले।

बिजली चोरी पर सख्ती, सहसवान में विद्युत बॉक्स पर लगाए गए ताले।

सहसवान, बदायूं। नगर क्षेत्र में बिजली चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विद्युत विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में सभी विद्युत बॉक्स पर ताले लगवा दिए गए हैं, ताकि अनधिकृत छेड़छाड़ और अवैध कनेक्शन को रोका जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि विभाग के संज्ञान में आया था कि कुछ स्थानों पर बिना पूर्व सूचना के नगर पालिका के कुछ कर्मचारी विद्युत बॉक्स से केबल जोड़ रहे थे। इसके अलावा रात के समय बिजली चोरी की आशंका भी बनी रहती थी।

इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने सभी बॉक्स को लॉक कर दिया है और सख्त निर्देश जारी किए हैं कि बिना अनुमति कोई भी व्यक्ति इन्हें न खोले।

उपखंड अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति ताला तोड़कर अवैध रूप से बिजली कनेक्शन जोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं बिजली चोरी या अनियमितता दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि पारदर्शी और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!