Breaking News

दुधवा की बदहाल व्यवस्थाओं पर सपा का तीखा वार, रेहान खान बोले – जनता की सरकार बनी तो फ्री होगी एंट्री।

दुधवा की बदहाल व्यवस्थाओं पर सपा का तीखा वार, रेहान खान बोले – जनता की सरकार बनी तो फ्री होगी एंट्री।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि आज दुधवा आने वाले सैलानी मायूस होकर लौट रहे हैं, क्योंकि पार्क में ठहरने और घूमने की सुविधाएं बेहद अव्यवस्थित हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से हट्स और सड़कों का सुदृढ़ीकरण कराया गया था, जिससे पर्यटकों को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में इन व्यवस्थाओं को पूरी तरह उपेक्षित कर दिया गया है।

रेहान खान ने आरोप लगाया कि सरकार ने एंट्री फीस और सफारी शुल्क बढ़ाकर पर्यटन को कमजोर करने की साजिश रची है। उन्होंने दावा किया कि अगर वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो दुधवा नेशनल पार्क की एंट्री फीस पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी और पार्क को पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक रूप में विकसित किया जाएगा।

सपा नेता ने कहा कि भाजपा शासन के पिछले नौ वर्षों में राज्य का पर्यटन उद्योग गहरे संकट में है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ा है।

इधर, दुधवा नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र 2025-26 का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, वन विभाग और पार्क प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

पार्क प्रशासन का कहना है कि इस सत्र में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक सैलानी दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!