Breaking News

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

सरदार पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद और उप-प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल के विचार और उनके कृतित्व से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और सरदार पटेल के जीवन, योगदान तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े सवालों के सटीक उत्तर दिए। सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले 25 प्रतिभागियों को मंच पर बुलाकर तुरंत पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं में देशभक्ति और एकता की भावना को मज़बूत करने का एक सराहनीय प्रयास रही। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …