Breaking News

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।

उझानी के एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।

उझानी। स्थानीय एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय के नवनिर्मित भवन के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का माहौल सुबह से ही पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। इस अवसर पर एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मलीला का मनमोहक मंचन किया। राधा-कृष्ण और ग्वाल-बाल के रूप में सजे बच्चों की सुंदर वेशभूषा और उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

निदेशक निलांशु अग्रवाल ने बच्चों की कला की सराहना करते हुए उन्हें श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया। इस सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शशि शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कला विभाग से रचना यादव, मनोज सक्सेना और अर्चना की विशेष भूमिका ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने …