Breaking News

बिसौली में जन्माष्टमी की धूम: स सजने लगे बाजार, कान्हा की पोशाकों और झांकी के सामान की मांग बढ़ी।

बिसौली में जन्माष्टमी की धूम: स सजने लगे बाजार, कान्हा की पोशाकों और झांकी के सामान की मांग बढ़ी।

आई एम खान 

बिसौली, बदायूं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व नजदीक आते ही स्थानीय बाजार पूरी तरह से कान्हा के रंगों में रंग गए हैं। बाजारों में सजी दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए रंग-बिरंगी पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और आकर्षक झूले सज चुके हैं, जिन्हें खरीदने के लिए खरीदार पहुंच रहे हैं।

घरों और मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाने की प्राचीन परंपरा के चलते इस बार बाजारों में झांकी का सामान भी भारी मात्रा में बिक रहा है। दुकानों पर कान्हा के श्रृंगार के लिए रेशमी, जरीदार, सूती और गोटेदार पोशाकों की कई शानदार वैरायटी उपलब्ध हैं, जिन्हें श्रद्धालु बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वर्ष छोटे बच्चों को कान्हा के बाल रूप में सजाने के लिए फैंसी ड्रेस तथा मुकुट-बांसुरी के सेट की मांग सबसे अधिक बनी हुई है।

पर्व को लेकर नगर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

बदायूँ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीएम ने …