Breaking News

सहसवान के शानू सर ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में सफलता पाकर रोशन किया क्षेत्र का नाम।

बदायूं के शानू सर ने पास की यूजीसी-नेट परीक्षा, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में सफलता पाकर रोशन किया क्षेत्र का नाम।

सहसवान (बदायूं): नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी और ‘शानू सर’ के नाम से लोकप्रिय अब्दुल रसूल (पुत्र हाफिज ज़हीर अली) ने लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस विषय में यूजीसी-नेट (UGC-NET) परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है।

शैक्षणिक सफर की बात करें तो अब्दुल रसूल इससे पहले दो बार यूपीटीईटी (UPTET) और तीन बार सीटेट (CTET) की परीक्षा भी पास कर चुके हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने तीन अलग-अलग विषयों में परास्नातक (मास्टर्स) और बी.एड. की डिग्री भी हासिल की है।

वर्तमान में शानू सर अपना कोचिंग संस्थान चला रहे हैं, जहां वे डिजिटल बोर्ड के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से छात्र-छात्राओं को शिक्षा दे रहे हैं। उनके संस्थान में फिजिक्स, मैथ्स जैसे विषयों के साथ-साथ नीट (NEET), एसएससी, बैंकिंग, यूपी पुलिस, एआरओ, क्लर्क, यूपीटीईटी, सुपर टेट और सीटेट जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। डिजिटल माध्यम से बड़ी संख्या में दूर-दराज के छात्र भी उनसे जुड़कर पढ़ाई कर रहे हैं।

शानू सर की इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, परिवार के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के …