Breaking News

बदायूँ पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों और परिजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरण।

बदायूँ पुलिस लाइन में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों और परिजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरण।

बदायूँ: पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के अभियान के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर उत्तर प्रदेश के तत्वावधान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व वामा सारथी अध्यक्षा सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में लगे इस शिविर में पुलिसकर्मियों के बच्चों, महिलाओं और अन्य परिजनों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

शिविर के दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह गंगवार, वार्ड बॉय केशव राम, जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शारिक हुसैन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज और पुलिस लाइन अस्पताल के फार्मासिस्ट संजीव कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव की सलाह दी और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक उपयोगी बनाते हुए लाल पैथलैब की तरफ से कम दरों पर विभिन्न प्रकार की रक्त जांच (ब्लड टेस्ट) की सुविधा भी कैंप में उपलब्ध कराई गई, जिससे पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को काफी सहूलियत मिली।

इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल से पुलिस परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिला और उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की।

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के …