Breaking News

शाहजहांपुर: सेना का ब्रिगेडियर बनकर रौब जमा रहा युवक गिरफ्तार, फर्जी वर्दी व हथियार बरामद।

सेना का ब्रिगेडियर बनकर रौब जमा रहा युवक गिरफ्तार, फर्जी वर्दी व हथियार बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में सेना के ब्रिगेडियर की फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्टेशन मुख्यालय के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों से मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी टाटा हैरियर कार पर आर्मी मुख्यालय का झंडा और वन-स्टार प्लेट लगाकर घूम रहा था। उसके साथ मौजूद अन्य लोग खुद को एनएसजी कमांडो बता रहे थे। तलाशी के दौरान उसके पास से ब्रिगेडियर का फर्जी पहचान पत्र, एयर पिस्टल, आर्मी की पीक कैप, स्टेथोस्कोप और अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए गए।

मां को खुश करने के लिए रचा था झूठ का जाल

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने नीट (NEET) की परीक्षा दी थी, लेकिन सफल नहीं हुआ। उसका सपना एएफएमसी (AFMC) में डॉक्टर बनने का था। अपनी बीमार मां को दिलासा देने के लिए उसने सेना में चयन होने का झूठ बोला। इसी झूठ को सच साबित करने के चक्कर में वह नोएडा व गुरुग्राम से वर्दी और अन्य सामान खरीद लाया। पूर्व सैनिकों के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उसकी पोल खुल गई और वह धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन को कब्जे में ले लिया है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!