Breaking News

शाहजहांपुर: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर किया कंबल वितरण।

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने रेलवे स्टेशन पर किया कंबल वितरण।

कुली, वेंडर, सफाईकर्मी व दैनिक मजदूरों को दी गई ठंड से राहत।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नववर्ष के अवसर पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में कुली, वेंडर, सफाईकर्मी व दैनिक मजदूरों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सभी कर्मचारियों के आपसी सहयोग से 200 से अधिक कंबल वितरित किए गए।

एनआरएमयू के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यूनियन द्वारा नववर्ष को सेवा भाव के साथ मनाते हुए रेलवे में दैनिक आय पर कार्य करने वाले उन लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं, जो दिन-रात रेल यात्रियों की सेवा में लगे रहते हैं। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना ने बताया कि इस पुनीत कार्य में संगठन से जुड़े कर्मचारियों के साथ-साथ स्टेशन के इंचार्ज व अन्य अधिकारी भी सहयोग करते हैं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होता है।

इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक पी.एस. तोमर, जीआरपी इंचार्ज अनिल प्रकाश, आरपीएफ इंचार्ज जितेंद्र कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र, शशांक पांडे, सीएमआई एस.के. ठाकुर, एसएससी आनंद कुमार सिंह, मधुकर सिंह, टीएनसी बी.एस. बिष्ट, विकास द्विवेदी, सुनील सिंह, सैफ खान, जितेंद्र, जयपाल सिंह, लालाराम, तथा भारतीय युवा चेतना मंच से जुड़े रामरक्षपाल, प्रदीप मिश्रा, नीरज पाठक, गोपालजी वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का शाखा अध्यक्ष रामोतार शर्मा द्वारा बैज लगाकर स्वागत किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!