Breaking News

शाहजहांपुर: पंचम सेमेस्टर में शताक्षी अव्वल, तृतीय सेमेस्टर में नैन्सी भटनागर ने मारी बाजी।

पंचम सेमेस्टर में शताक्षी अव्वल, तृतीय सेमेस्टर में नैन्सी भटनागर ने मारी बाजी।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के बीएससी जीव विज्ञान (बायोलॉजी) के पंचम एवं तृतीय सेमेस्टर का परिणाम एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचम सेमेस्टर में शताक्षी ने 8.17 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अनिकेत पाण्डेय ने 7.83 एसजीपीए के साथ द्वितीय और दिव्या गुप्ता ने 7.30 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में नैन्सी भटनागर ने 7.57 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुजाता चौहान ने 7.48 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा नैन्सी देवी ने 7.30 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद तथा उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल सहित समस्त शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!