Breaking News

गेंहू चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार समेत माल बरामद।

गेंहू चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार समेत माल बरामद।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत हसनपुर-तीरगांवा गांव में शनिवार देर रात गेंहू चोरी की घटना सामने आई। हीरालाल यादव के घर से चोर स्विफ्ट डिजायर कार में तीन बोरी गेंहू लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के पास मौजूद एक व्यक्ति ने संदिग्ध गतिविधि देखी, लेकिन पहले उसे लगा कि शायद गेंहू कहीं पहुंचाया जा रहा है। कुछ देर बाद जब मकान मालिक को चोरी का शक हुआ और उन्होंने पूछताछ शुरू की, तो उसी व्यक्ति ने बताया कि उसने गेंहू ले जाते हुए कुछ लोगों को देखा है और वह उन्हें पहचानता है। इसके बाद तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पास के स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मौके से चोरी गया गेंहू भी बरामद कर लिया, जो कार में बोरी में रखा हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्कर्ष त्रिपाठी (तारगांव) और अनुज पांडेय (मारूफपुर) के रूप में हुई है। दोनों को मारूफपुर चौकी लाया गया, जिसके बाद रविवार सुबह बलुआ थाने भेज दिया गया।

थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!