Breaking News

शाहजहाँपुर: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली फरार आरोपी प्रिया गुप्ता गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर: विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली फरार आरोपी प्रिया गुप्ता गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में पिछले दो महीने से फरार चल रही महिला आरोपी प्रिया गुप्ता को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी महिला को अशफाक नगर तिराहे के पास से उस समय दबोचा, जब वह बस अड्डे से रेलवे स्टेशन की ओर भागने की फिराक में थी। गिरफ्तार की गई 27 वर्षीय प्रिया गुप्ता मूल रूप से बलिया की निवासी है, जो वर्तमान में वाराणसी जंक्शन स्थित रेलवे कॉलोनी में रह रही थी।

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को हुई थी, जब हरदोई जिले के बेहटा गोकुल निवासी राधेश्याम मिश्रा ने थाना सदर बाजार में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि दीपक शुक्ला, प्रिया गुप्ता, राजेश शुक्ला और रमेश शुक्ला ने मिलकर उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके चलते उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (SP) सौरभ दीक्षित द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार सुबह मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि मामले की मुख्य आरोपी प्रिया गुप्ता शहर में मौजूद है। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक नरगेश कुमार की टीम ने महिला कांस्टेबल पवित्रा सिसोदिया की मदद से सुबह करीब 11:17 बजे अशफाक नगर तिराहे पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिया गुप्ता का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2025 में भी अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सदर बाजार पुलिस द्वारा जेल भेजी जा चुकी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहाँ से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की छापेमारी जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!