Breaking News

शाहजहांपुर: मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में बैठक।

मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में बैठक।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर, (यूपी)। आगामी 24 फरवरी से आयोजित होने वाले मुमुक्षु महोत्सव की तैयारियों को लेकर स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने की।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 का मुमुक्षु महोत्सव 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 2 मार्च तक चलेगा। श्रीराम ध्वज यात्रा के साथ आरंभ होने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होगा। कथाव्यास के रूप में पूज्य संत विजय कौशल जी महाराज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 2 मार्च को आयोजित भजन संध्या के साथ किया जाएगा।

महाविद्यालय के विश्वविद्यालय में उच्चीकरण के उपरांत यह पहला भव्य आयोजन होने के कारण शिक्षा संकुल में विशेष उत्साह का वातावरण है। कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल के संयोजन में आयोजित बैठक में आमंत्रण समिति, प्रचार-प्रसार समिति, आंतरिक साज-सज्जा समिति, मीडिया समिति एवं यातायात समिति सहित विभिन्न समितियों के दायित्वों और कार्य-विभाजन पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि आस्था और श्रद्धा के प्रतीक इस महोत्सव का आयोजन पूर्ण समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकुल के प्रत्येक सदस्य की प्रतिबद्धता ही इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करती है।

बैठक में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद सहित अनेक प्राध्यापक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!