Breaking News

शाहजहांपुर: गर्रा नदी के राजघाट पर उमड़ा जनसैलाब, स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश।

शाहजहांपुर: गर्रा नदी के राजघाट पर उमड़ा जनसैलाब, स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गर्रा नदी स्थित ऐतिहासिक राजघाट पर एक वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छ नदी–स्वस्थ जीवन’ के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अभियान का संचालन डीपीओ डॉ. विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन में और वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी की अगुवाई में संपन्न हुआ।

भीषण गर्मी की परवाह किए बिना स्वयंसेवकों ने घाट परिसर में जमा कचरे की सफाई की और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। इस दौरान गूंजते स्वच्छता के नारों ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सिंह परिहार ने नदियों के संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताया। स्वामी शुक्रदेवानंद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने इसे सच्ची ईश्वर भक्ति बताते हुए कहा कि सकारात्मक व्यवहार ही समाज में बदलाव लाता है। समाजसेवी राजू बग्गा और स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत सह महिला प्रमुख सावित्री शर्मा ने स्वच्छता को एक सरकारी अभियान से इतर ‘नागरिक कर्तव्य’ करार दिया।

अभियान के आयोजकों, विकास खंडेलवाल, हिमांशु सक्सेना, नितिन अग्रवाल एवं शिवम ने इस जनहितकारी मुहिम को सफल बनाने के लिए नगर निगम और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया।

इस स्वच्छता महाभियान में ‘मेरा युवा भारत’ के हर्ष पाण्डेय और उनकी टीम, अंशिका ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, युवा सर्व कल्याण सेवा समिति, गंगा समग्र एवं स्वदेशी जागरण मंच के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण और स्वच्छता की शपथ ली। इस सफल आयोजन में मोहम्मद फौज, मोहम्मद उमैर, नवेद अहमद, तस्मीया, अंगशुमान, रोहित, नवीन, श्रेयांश मंगल पाण्डेय और अंकित वर्मा सहित दर्जनों स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!