Breaking News

कासगंज: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

कासगंज: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (गंजडुंडवारा): जनपद के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मऊ रोड स्थित समसपुर गांव के समीप एक आम के बाग में 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान पचपोखरा निवासी इब्ले हसन पुत्र छोटे खां के रूप में हुई है। मृतक के भाई नवी हसन ने बताया कि इब्ले हसन शनिवार शाम करीब 5 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस न लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मृतक की पत्नी मुरसलीन और उनके दो मासूम बच्चे—7 वर्षीय बेटी माहिरा और 5 वर्षीय बेटा हसनैन हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि युवक की मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!