Breaking News

शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को तिलहर पुलिस ने दबोचा।

शाहजहांपुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को तिलहर पुलिस ने दबोचा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर (तिलहर): जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 2 जून 2026 को मोहल्ला नजरपुर निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि 1 जून की शाम मोहल्ला नजरपुर निवासी राज पुत्र गणेश और बंटी पुत्र बब्लू उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी सम्मिलित कीं।

रविवार, 28 जून 2026 को थाना तिलहर पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वांछित आरोपी राज अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राज (22 वर्ष) पुत्र गणेश को सुबह करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार और आरक्षी मयंक भाटी शामिल रहे। पुलिस मामले के दूसरे आरोपी की तलाश में भी दबिश दे रही है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!