Breaking News

शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, भांजे ने साथियों संग मामा की गला रेतकर की हत्या। 

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, भांजे ने साथियों संग मामा की गला रेतकर की हत्या। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के भटपुरा चंदू गांव में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक भांजे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही मामा की गला रेतकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भटपुरा चंदू गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुवायां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर 30 वर्षीय बलराम का शव घर के अंदर पड़ा मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना में पत्नी द्वारा हत्या की बात सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान परिजनों व पत्नी से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के भांजे और उसके दो साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि मृतक बलराम को अपनी पत्नी और भांजे के बीच कथित अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी, जिसको लेकर आए दिन कहासुनी होती थी। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने बलराम की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!