Breaking News

धनतेरस पर बिसौली के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सोने-चांदी की खरीदारी से सर्राफा बाजार में लौटी रौनक।

धनतेरस पर बिसौली के बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सोने-चांदी की खरीदारी से सर्राफा बाजार में लौटी रौनक।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली। विशेष रूप से सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही और दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।

धनतेरस के शुभ अवसर पर लोगों ने परंपरा के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की जमकर खरीदारी की। नगर के परमानंद सर्राफ के स्वामी अनमोल गर्ग ने बताया कि इस बार बाजार में बिक्री का उत्साह पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा। सुबह से ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही और अच्छी बिक्री हुई।

वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर परिवार के साथ सोना खरीदने की पुरानी परंपरा है। इस बार बाजार में नए और आकर्षक डिजाइनों के आभूषण उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।

अनमोल गर्ग ने बताया कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला। बाजार में खरीदारी का उत्साह रहा और सर्राफा बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी।

 

 

Spread the love

Check Also

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र।

छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का समापन, विधायक अरविंद सिंह ने स्वयंसेवकों को दिए प्रमाण-पत्र। …