Breaking News

खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जरूरतमंद महिलाओं को उपहार देकर मनाई दीपावली।

खाकी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, जरूरतमंद महिलाओं को उपहार देकर मनाई दीपावली।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। दीपावली के पावन अवसर पर गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर खुशियां बिखेरीं। क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार एवं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने पुलिस टीम के साथ दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को कोतवाली परिसर में आमंत्रित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान महिलाओं को ससम्मान नई साड़ियां, मिठाई, पटाखे, मोमबत्तियां, खील-बताशे सहित दीपावली की विभिन्न सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। बुजुर्ग महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों और पूरी टीम को दिल से आशीर्वाद दिया।

क्षेत्राधिकारी अमित कुमार एवं कोतवाली प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी की इस पहल ने पुलिस की मानवीय और संवेदनशील छवि को सामने रखा। पुलिस की इस कोशिश से उन परिवारों को भी त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला, जिनके लिए आर्थिक परिस्थितियों के चलते दीपावली की तैयारियां करना मुश्किल होता है।

कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने संदेश दिया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करना और समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उसकी सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। खाकी की इस अनूठी पहल ने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं आत्मीयता को मजबूत करने का काम किया।

Spread the love

Check Also

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध …